Wednesday, October 21st, 2026

मैक्सवेल, मौरिस, रिचर्ड्सन पर बरसे करोड़ों रुपये

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का ऑक्शन चेन्नई में जारी है। क्रिस मौरिस जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, वहीं ग्लेन मैक्सवेल पर भी जमकर धनवर्षा हुई। विदेशी क्रिकेटरों की बात करें तो स्टीव स्मिथ 2.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। मोईन अली 7 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए। शिवम दुबे को 4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे, वहीं पीयूष चावला 2.4 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। 
 

 

#मैक्सवेल#मौरिस#रिचर्ड्सन

Source : Agency

पाठको की राय